देश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध: इस्मा

19-Mar-2025 10:35 AM

देश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध: इस्मा
★ इस्मा के अनुसार 1 अक्टूबर 2024 को शुरू हुए सीजन में पुराना स्टॉक 80 लाख टन था। उत्पादन 264 लाख टन, खपत 280 लाख टन और 10 लाख टन के निर्यात के बाद सीजन के अंत में 54 लाख टन चीनी का स्टॉक बच सकता है।
★ 15 मार्च तक 238 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ, अभी भी 200 मिलें गन्ना पेराई कर रही हैं।
★ 15 मार्च तक 80% गन्ना का भुगतान हो चुका है, 2023-24 सीजन का 99.9% गन्ना का भुगतान हुआ।
★ इस्मा ने कहा कि 54 लाख टन बकाया स्टॉक पर्याप्त।
★ 2022-23 के दौरान गन्ना एफआरपी 305 रुपए प्रति क्विंटल थी जिसे 2024-25 में 11.5% बढ़ाकर 340 रुपए प्रति क्विंटल किया गया जबकि चीनी के भाव इसी अवधि के दौरान केवल 5% बढ़े।