देश में दलहन भंडारण कम: बफर स्टॉक लक्ष्य का केवल 49% उपलब्ध

26-Apr-2025 01:32 PM

देश में दलहन भंडारण कम: बफर स्टॉक लक्ष्य का केवल 49% उपलब्ध
★ चना और उड़द का स्टॉक बेहद कम।
★ सूत्रों के अनुसार अप्रैल 2025 में सरकार के पास केवल 17.2 लाख टन का भंडार उपलब्ध है, जबकि बफर स्टॉक का निर्धारित लक्ष्य 35 लाख टन है।
दलहन फसलवार स्थिति:
★ तुवर का स्टॉक 3.9 लाख टन है, जबकि जरूरत 10 लाख टन की है। यानी बफर लक्ष्य का केवल 39% पूरा हो सका है।
★ मूंग के मात्र 1 लाख टन बफर के मुकाबले 7 लाख टन स्टॉक उपलब्ध है, यानी लक्ष्य का 700%
★ उड़द के 4 लाख टन की जरूरत के मुकाबले मात्र 0.06 लाख टन का स्टॉक है, यानी केवल 1.5%
★ मसूर का भंडार 6 लाख टन है, जबकि 10 लाख टन की आवश्यकता है।
★ चना जो कि सबसे प्रमुख फसलों में से एक है, का स्टॉक केवल 0.31 लाख टन है जबकि मानक 10 लाख टन का है — यानी सिर्फ 3.1% उपलब्धता।
★ पिछले कुछ वर्षों में सरकारी एजेंसियों द्वारा दलहनों की खरीद (PSS योजना के तहत) में भी बड़ी गिरावट देखी गई है:
2019-20 में 28.54 लाख टन खरीद हुई थी।
2020-21 में यह गिरकर 8.17 लाख टन रह गई।
2021-22 में खरीद फिर से बढ़कर 30.3 लाख टन हुई।
2022-23 में 28.31 लाख टन की खरीद हुई।
★ लेकिन 2023-24 में केवल 6.9 लाख टन की खरीद दर्ज की गई, जो एक बहुत बड़ी गिरावट है।
★ बुफ़ेर स्टॉक कम रहना सरकार के लिए चुनौतीपूर्ण, अगर स्टॉक नहीं बढ़ा तो आयात नियमों में और ढील दी जा सकती है।