धान-चावल बाजार परिदृश्य सीजन 2024-25

11-Jun-2025 12:24 PM

धान-चावल बाजार परिदृश्य
सीजन 2024-25
सरकारी खरीद: लक्ष्य से भी आगे
धान खरीद लक्ष्य: 852.47
असल: 874 (लक्ष्य से अधिक खरीद)
चावल खरीद लक्ष्य: 572
असल  585 (सीएमआर 313+ सीधे धान से 272)
★ बाजार में धान के दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से नीचे होने से खरीद में वृद्धि हुई।
~~~~~~~~~~~
पिछले सीजन की तुलना (2023-24):
धान लक्ष्य: 935.86 | असल: 816
चावल लक्ष्य: 628.73 | असल: 546 (CMR: 537+सीधे धान से 8.94)
~~~~~~~~
पूल में चावल का विशाल स्टॉक
जून 2025: 380
मई 2025: 381.5
जून 2024: 325.18
जून 2023: 262
जुलाई बफर मानक: 135.4
★ वर्तमान स्टॉक बफर से लगभग तीन गुना ज्यादा, गोदामों में जगह की भारी कमी।
★ उत्पादन के सरकारी अनुमानों के अनुसार 2024-25 में चावल का उत्पादन 1490.74 लाख टन रहने की संभावना है, जो कि 2023-24 के 1378.25 लाख टन के मुकाबले बहुत अधिक है। यानी देश में रिकॉर्ड स्तर पर चावल का उत्पादन हो रहा है।
~~~~~~~~~~~~~~
★ सरकार ने खुले बाजार बिक्री योजना (OMSS) व्यापारियों और डिस्टिलरी उद्योग के लिए शुरू की। परन्तु उठाव कमज़ोर। 
★ गोदामों में स्थान की कमी हो रही है, जिससे गेहूं और चावल दोनों के भंडारण में असंतुलन पैदा हो रहा है।
~~~~~~~~~~~~~~
★ आने वाले समय में मानसून की स्थिति को बारीकी से देखना होगा। खासतौर पर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में किसान धान की जगह मक्का लगाने का मन बना रहे हैं। इसका असर खरीफ सीजन की बुवाई पर पड़ सकता है।
★ अच्छी खबर यह है कि चावल का निर्यात दोबारा शुरू हो गया है और आने वाले महीनों में इसमें तेजी की संभावना है। इससे बाजार को कुछ समय तक राहत मिल सकती है, लेकिन भारी भंडार के कारण लंबे समय तक दबाव बना रह सकता है।