धनिया के भाव मजबूत

27-Feb-2024 07:50 PM

नई दिल्ली । आज धनिया की कीमतों में तेजी रही। उत्पादन कम होने के कारण मंडियों में धनिया की आवक गत वर्ष की तुलना में कम हो रही है। गत वर्ष 27 फरवरी- 2023 को गोंडल मंडी में धनिया की आवक डेढ़ लाख बोरी एवं राजकोट में आवक 32 हजार बोरी की चल रही थी और क्वालिटीनुसार भाव 5000/7000 रुपए बोले जा रहे है।

जबकि आज गोंडल मंडी में धनिया की आवक 25 हजार बोरी एवं राजकोट 11 हजार बोरी की रही और क्वालिटीनुसार भाव 6100/8600 रुपए बोले जा रहे हैं।

वायदा के तेज समाचार मिलने एवं आवक कम होने के कारण आज हाजिर बाजारों में धनिया के भाव 200/300 रुपए प्रति क्विंटल तेजी के साथ बोला गया वायदा में भाव तेजी के साथ बंद हुए है। धारणा मंदे की नहीं है।