USDA रिपोर्ट जुलाई 2025

12-Jul-2025 08:54 AM

USDA रिपोर्ट जुलाई 2025
वैश्विक स्तिथि
★ विश्व में सोया का ओपनिंग स्टॉक 1251.2 लाख टन, उत्पादन 4276.8 लाख टन, आयात 1860.6 लाख टन खपत 42517 टन और 1876.3 लाख टन निर्यात के बाद 1260.7 लाख टन सोया का स्टॉक बच सकता है। जून रिपोर्ट के मुकाबले ओपनिंग स्टॉक बढ़ा। उत्पादन, आयात व खपत तीनों के आकड़ें घटाए गये। जून 2025 में 1253 लाख टन दिया गया था बकाया स्टॉक बचने का अनुमान जो अब बढ़ाया गया।
~~~~
अमरीका
★ अमरीका में सोया का पुराना स्टॉक 95.3, उत्पादन 1179.8 लाख टन व 721.2 लाख टन खपत और 474.9 लाख टन निर्यात के बाद 84.4 लाख टन का बकाया स्टॉक बचने के आकड़े दिए गये। जो जून रिपोर्ट के पुराने स्टॉक के बराबर परन्तु उत्पादन बढ़ाकर 1181.2 लाख टन दिया गया।
★ जून रिपोर्ट में खपत 707.6, निर्यात 494 लाख टन के बाद 80.3 लाख टन बकाया स्टॉक दिया गया था।
★ जून व जुलाई की तुलना में उत्पादन बढ़ने से बकाया स्टॉक बढ़ा।
~~~~~~~
अर्जेंटीना
★ अर्जेंटीना के आकड़ों में विशेष बदलाव नहीं।
★ पुराना स्टॉक 247.5 लाख टन, उत्पादन 485 लाख टन, खपत 505 लाख टन व 50 लाख टन निर्यात के बाद 249.5 लाख टन का बकाया स्टॉक बचने के आकड़े दिए गये।
~~~~~~~
ब्राजील
(लाख टन में)
ओपनिंग स्टॉक: 361.1 (जून रिपोर्ट में 334.4), उत्पादन: 1750 (जून रिपोर्ट से कोई बदलाव नहीं), खपत: 623 (जून रिपोर्ट से कोई बदलाव नहीं), निर्यात: 1120 (जून रिपोर्ट से कोई बदलाव नहीं), सीजन के अंत में: 369.6 (जून रिपोर्ट में 342.9) लाख टन के आकड़े दिए गये।
★ उपरोक्त सभी आकड़े देखें तो USDA रिपोर्ट में सोया स्टॉक में बड़ा बदलाव नहीं दिखा। केवल अमरीका उत्पादन में गिरावट दिखाई गयी।