उत्तर प्रदेश में 70 लाख टन धान की खरीद का लक्ष्य निर्धारित
17-Sep-2024 11:21 AM
लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने 2024-25 के खरीफ मार्केटंग सीजन में राज्य के किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 16,000 करोड़ रुपए के 70 लाख टन धान की खरीद करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय कृषि मंत्रालय ने वर्तमान सीजन के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर सामान्य श्रेणी के लिए 2300 रुपए प्रति क्विंटल तथा 'ए' ग्रेड के लिए 2320 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।
2023-24 सीजन में धान का समर्थन मूल्य सामान्य श्रेणी के लिए 2183 रुपए प्रति क्विंटल एवं ए ग्रेड के लिए 2203 रुपए प्रति क्विंटल नियत हुआ था।
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों से धान की खरीद 1 अक्टूबर 2024 से आरंभ हो जाएगी और 28 फरवरी 2025 तक जारी रहेगी।
धान की खरीद की शुरूआत पश्चिमी उत्तर प्रदेश से होगी और फिर धीरे-धीरे पूर्वी उत्तेर प्रदेश की तरफ बढ़ती जाएगी। 2023-24 के खरीफ मार्केटिंग सीजन के दौरान भी राज्य में 70 लाख टन धान की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया था
मगर वास्तविक खरीद 52 लाख टन या 75 लाख टन धान की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया था मगर वास्तविक मंडी भाव सरकारी समर्थन मूल्य से ऊंचा रहा है इसलिए किसान मिलर्स एवं व्यापारियों को अधिक मात्रा में अपना उत्पाद बेचते रहे हैं।
चालू वर्ष के दौरान यूपी सरकार का इरादा धान की खरीद का पूरा लक्ष्य हासिल करने का है। इसके लिए क्रय केन्द्रों पर बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है जहां किसानों की हर सुविधा का ध्यान रखा जाएगा।
उत्तर प्रदेश देश के अग्रणी दान उत्पादक प्रांतों में शामिल है लेकिन वहां केन्द्रीय पूल के लिए इसकी सरकारी खरीद पंजाब, छत्तीसगढ़, तेलंगाना एवं हरियाणा जैसे राज्यों से कम होती है।
राइस मिलर्स एवं व्यापारी इस बार भी किसानों से धान की खरीद बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं क्योंकि चावल का घरेलू बाजार भाव ऊंचा चल रहा है।
