उत्तर प्रदेश में एमएसपी पर मूंग एवं मूंगफली की खरीद को मंजूरी

12-Jun-2025 04:36 PM

लखनऊ। केन्द्र सरकार ने उत्तर प्रदेश में किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर मूंग तथा मूंगफली की खरीद प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। कल यानी 11 जून को केन्द्रीय कृषि एवं विशाखपट्नम मंत्री तथा उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री के बीच एक वीडियों कांग्रेस का आयोजन हुआ। इस मीटिंग के दौरान उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री ने जानकारी दी कि 2024-25 के जायद सीजन के दौरान राज्य में 1.60 लाख हेक्टेयर में मूंग तथा 1.74 लाख हेक्टेयर में मूंगफली की खेती हुई। इस फसल की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किए जाने की आवश्यकता है। राज्य सरकार के इस प्रस्ताव को केन्द्रीय कृषि मंत्री ने तुरंत स्वीकार कर लिया।

जायद सीजन के दौरान उत्तर प्रदेश में किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 34,720 टन मूंग तथा 50,750 टन मूंगफली की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। केन्द्र सरकार के इस निर्णय से राज्य में भारी संख्या में किसानों को फायदा होगा। केन्द्रीय कृषि मंत्री ने आश्वासन दिया कि यदि आवश्यकता पड़ी तो मूंगफली एवं मूंग की खरीद के इस लक्ष्य में आगे और बढ़ोत्तरी की जा सकती है। इसके अलावा यदि उड़द की खरीद का आग्रह किया गया तो उसकी अनुमति भी दी जा सकती है।

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री ने केन्द्र सरकार से जायद कालीन मक्का की खरीद करने का भी आग्रह किया जिसकी खेती इस बार 4.80 लाख हेक्टेयर में हुई। यदि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर इसकी सरकारी खरीद हुई तो इससे किसानों को काफी राहत मिलेगी। 

उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड संभाग में जायद सीजन के दौरान मूंग और मूंगफली की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है जबकि मक्का की बिजाई राज्य के अनेक भागों में होती है। नई फसल से किसानों को काफी उम्मीदें हैं। 2024-25 सीजन के लिए मूंग का न्यूनतम समर्थन मूल्य 8682 रुपए प्रति क्विंटल, मूंगफली का 6783 रुपए प्रति क्विंटल तथा मक्का का समर्थन मूल्य 2225 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। 2025-26 सीजन के लिए भी इसकी घोषणा हो चुकी है।