उड़द बिजाई विश्लेषण तारीख: 7 और 9 जुलाई 2025 तक के आंकड़े
12-Jul-2025 08:04 AM
उड़द बिजाई विश्लेषण तारीख: 7 और 9 जुलाई 2025 तक के आंकड़े
★ उड़द की बुवाई इस साल तेजी से बढ़ी है, खासकर राजस्थान और महाराष्ट्र में।
★ राजस्थान में 0.99 लाख हेक्टेयर की वृद्धि के साथ बुवाई 2.54 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गई।
★ महाराष्ट्र में भी 0.17 लाख हेक्टेयर की बढ़त दर्ज हुई।
★ गुजरात और तेलंगाना में आंकड़े लगभग स्थिर रहे।
★ इन चार राज्यों में कुल मिलाकर 5.67 लाख हेक्टेयर में उड़द की बुवाई हुई, जो पिछले साल से 0.71 लाख हेक्टेयर ज्यादा है।
★ अखिल भारतीय स्तर पर बुवाई 5.27 लाख हेक्टेयर रही, जो 0.25 लाख हेक्टेयर की बढ़त को दर्शाती है।
★ आई-ग्रेन इंडिया का मानना है कि उड़द का एरिया बढ़ सकता हैं, अगर मौसम ने साथ दिया तो अच्छा उत्पादन भी हो सकता है।
★ विदेशों में खासकर म्यांमार में इस वर्ष 10 लाख टन से अधिक उड़द का उत्पादन हुआ जिससे आयात सुचारु रूप से चलता रहेगा। ब्राज़ील से भी आयात जारी।
★ उड़द की उपलब्धता सुगम रहे की उम्मीद, कीमतों में विशेष तेजी के सम्भावनाये कम।
महत्वपूर्ण सूचना:
उपरोक्त रिपोर्ट केवल जानकारी के लिए है। आई-ग्रेन इंडिया किसी भी प्रकार के लाभ या हानि की जिम्मेदारी नहीं लेता और न ही बाजार में किसी विशेष दिशा (तेजी या मंदी) का समर्थन करता है। कृपया कोई भी निर्णय अपने विवेक और समझदारी से लें।
