विभिन्न कारणों से मूंगफली तेल की कीमतें कमजोर
14-Dec-2024 09:37 AM
विभिन्न कारणों से मूंगफली तेल की कीमतें कमजोर
★ गत वर्ष केवल मूंगफली/मूंगफली तेल ही ऐसा उत्पाद था जिसकी कीमतें आयात बढ़ने के बावजूद नहीं गिरी थी परन्तु इस वर्ष ऐसा नहीं हुआ।
★ गिरावट आने के कई कारण
1. खाद्य तेलों का बढ़ता आयात
2. कम भाव पर बिनोला तेल बेचा जाना
★ कीमतें पिछले 7-8 साल के निम्न स्तर पर पहुंची।
★ बिनौला की कम कीमतों के चलते बिनौला तेल सस्ते में उपलब्ध।
★ गुजरात में कपास्या तेल व मूंगफली तेल का उत्पादन/खपत अधिक रहती है।
★ सस्ते में कपास्या तेल उपलब्ध होने से फ़ूड इंडस्ट्री मूंगफली तेल की जगह कपास्या तेल का कर रही है इस्तमाल।
★ CCI द्वारा MSP पर कपास खरीद कर कम भावों पर बिनौला सीड बेचा जा रहा है।
★ कम कीमतों के कारण किसान परेशान। सरकारी खरीद भी चल रही है।
★ 12 दिसंबर तक 1.96 लाख टन मूंगफली खरीद की गयी सबसे अधिक गुजरात से 1.5 लाख टन राजस्थान से 0.33 व उत्तर प्रदेश से 0.12 लाख टन खरीद हुई, इस वर्ष खरीद लक्ष्य 20.47 लाख टन है।
★ खरीद उस अनुपात में नहीं हो पायी जिस अनुपात में होनी थी।
