विभिन्न राज्यों में बारिश और फसल स्थिति (19 अगस्त 2025 तक)
20-Aug-2025 10:51 AM

विभिन्न राज्यों में बारिश और फसल स्थिति (19 अगस्त 2025 तक)
कर्नाटक
गुलबर्गा
★ पिछले 4-5 दिनों से लगातार बारिश हो रही है।
★ लगातार बारिश होने से खेतों में पानी भर गया है, जिससे मूंग और उड़द की फसल को काफी नुकसान हो रहा है। मूंग और उड़द की क्वालिटी प्रभावित।
★ अगर खेतों में पानी ऐसे ही भरा रहा, तो तुअर की फसल को भी क्षति पहुँच सकती है।
~~~~~~~
महाराष्ट्र
अमरावती
★ यहाँ जोरदार बारिश हुई।
★ अधिक बारिश होने के कारण खेतों में पानी भर गया, जिससे तुअर की फसल को नुकसान हो रहा है।
अक्कलकोट
★ क्षेत्र में जोरदार बारिश हो रही है।
★ अधिक बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया, जिससे तुअर, उड़द और मूंग की फसल को नुकसान हो रहा है।
मुर्तिजापुर
★ क्षेत्र में दो दिनों से बारिश हो रही है।
★ फिलहाल इस बारिश से फसल को नुकसान नहीं।
अकोला
★ बारिश अच्छी है। फसल को कोई नुकसान नहीं।
नागपुर
★ अधिक बारिश की वजह से उड़द, मूंग और कपास की फसल को नुकसान।
बार्शी
★ बारिश ज्यादा होने की वजह से उड़द और सोयाबीन की फसल को नुकसान।
★ बारिश और बढ़ी तो तुअर की फसल को भी नुकसान हो सकता है।
अहमदनगर
★ पिछले 7-8 दिनों से लगातार बारिश होने से खेतों में पानी खड़ा है।
★ उड़द और मूंग में लगभग 20-25% नुकसान।
लातूर
★ क्षेत्र में बारिश अच्छी है।
★ बारिश के कारण फसल को कोई नुकसान नहीं।
~~~~~~~
छत्तीसगढ़
भाटापारा
★ बारिश की स्थिति अच्छी है। धान की फसल को कोई नुकसान नहीं।
~~~~~~~
उत्तर प्रदेश
गढ़मुक्तेश्वर
★ क्षेत्र में बारिश की स्थिति अच्छी है, लेकिन बाढ़ आने से धान की फसल को नुकसान।
शाहजहाँपुर
★ क्षेत्र में बारिश अच्छी है। धान की फसल अच्छी।
डिबाई
★ क्षेत्र में बारिश की स्थिति अच्छी है। धान की फसल अच्छी।
अलीगढ़
★ क्षेत्र में पिछले 2-3 दिनों से बारिश हो रही है। धान की फसल अच्छी।
~~~~~~~
राजस्थान
बूँदी
★ पिछले 10 दिनों से बारिश नहीं हो रही। धान की फसल को पानी की आवश्यकता।
कोटा
★ पिछले 10 दिनों से बारिश नहीं हो रही। धान की फसल को पानी की आवश्यकता।