विश्व और भारत में चीनी की स्तिथि
10-Dec-2024 10:35 AM
विश्व और भारत में चीनी की स्तिथि
21 नवम्बर को ISO ने 2024/25 के लिए वैश्विक चीनी की उपलब्धता की कमी अनुमान 35.8 से घटाकर 25.1 लाख टन की, जो 2023/24 में अतिरिक्त 13.1 लाख टन था। आंकड़ों के अनुसार 2024-25 सीजन में विश्व में चीनी की उपलब्धता खपत से कम रहेगी।
भारत
सरकार ने 2024/25 सीजन के लिए शुगर मिलों को एथनॉल उत्पादन की अनुमति दी जिससे निर्यात प्रतिबंध जारी रहने की संभावना बनती हैं।
इस्मा ने 2024/25 में शुगर उत्पादन में 2% की कमी का अनुमान दिया।
इस्मा के अनुसार कुल 333.10 लाख टन उत्पादन में से 20.3 इथेनॉल में खपत होने के बाद 319.65 लाख टन चीनी उपलब्ध होगी।
चीनी की मांग कम होने और नई चीनी का उप्तादन शुरू होने से कीमतों में देखि गई गिरावट।
थाईलैंड
थाईलैंड के 2024/25 सीजन में शुगर उत्पादन में 18% की वृद्धि बाद 103.5 लाख टन पहुंचने का अनुमान।
2023/24 में सूखे के कारण उत्पादन 87.7 लाख टन में सिमटा था।
ब्राजील
सेंटर-साउथ क्षेत्र में शुगर उत्पादन में हाल ही में आई गिरावट।
1-15 नवंबर के दौरान उत्पादन पिछले सालकी समानवधि से 59.2% घटकर मात्र 898 टन रहा।
2024/25 सीजन में सेंटर-साउथ शुगर कुल उत्पादन 3% की कमी के बाद 382.74 लाख टन पहुंचा।
सूखा, अत्यधिक और साओ पाउलो राज्य में 80,000 हेक्टेयर क्षेत्र में आग लगने 50 लाख टन उत्पादन प्रभावित होने की आशंका।
ब्राजील की सरकारी एजेंसी ने 2024/25 के लिए शुगर उत्पादन अनुमान 460 से घटाकर 440 लाख टन किया।
