वैश्विक चीनी आंकड़े: इंटरनेशनल शुगर आर्गेनाईजेशन
22-Nov-2024 09:10 AM
वैश्विक चीनी आंकड़े: इंटरनेशनल शुगर आर्गेनाईजेशन
2024/25 के पहले संशोधित आंकड़े
वैश्विक चीनी बाजार में 25.13 लाख टन स्टॉक कम।
खपत बढ़कर 1815.82 लाख टन और उत्पादन घटकर 1790.69 लाख टन रहने का अनुमान।
निर्यात उपलब्धता और आयात मांग में तेज गिरावट की आशंका:
निर्यात: 631.27 लाख टन
आयात 644.09 लाख टन
2023/24 सीजन का अंतिम अनुमान
★ खपत के अनुमान में कटौती के बाद 13.12 लाख टन का बकाया स्टॉक दर्ज किया गया।
★ विश्व में चीनी की ट्रेड मात्रा 690 लाख टन से अधिक पहुंचकर रिकॉर्ड स्तर पर रही।
★ इस प्रकार, अगले वर्ष वैश्विक चीनी बाजार में आपूर्ति और मांग में असंतुलन की स्थिति रहने का अनुमान है।
