वैश्विक चीनी बाज़ारों की स्तिथि

09-Jul-2025 01:20 PM

वैश्विक चीनी बाज़ारों की स्तिथि
भारत
★ भारत में इस बार मानसून जल्दी आया है, जून में सामान्य से 9% अधिक वर्षा हुई।
★ जुलाई में भी सामान्य से अधिक वर्षा का अनुमान है, जिससे चीनी उत्पादन में तेजी आने की संभावना है।
★ राष्ट्रीय सहकारी चीनी फैक्ट्री महासंघ के अनुसार 2025-26 में भारत का चीनी उत्पादन 19% बढ़कर 350 लाख टन हो सकता है।
★ अन्य एजेंसियों द्वारा उत्पादन 25% बढ़कर 353 लाख उत्पादन का अनुमान दिया गया।
★ जनवरी 2024 में सरकार ने 10 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दी जिसमे से 800,000 टन निर्यात होने की संभावना है।
★ ISMA के अनुसार 2024-25 में चीनी उत्पादन 17.5% घटकर 262 लाख टन हो सकता है जो पिछले 5 वर्षों में सबसे कम।1 अक्टूबर से 15 मई तक  257.4 लाख टन उत्पादन पहुंचा।
~~~~~~~~
थाईलैंड
★ 2024-25 में उत्पादन 14% बढ़कर 100 लाख टन पहुंचा।
★ 2025-26 में उत्पादन 2% और बढ़कर 103 लाख टन होने की उम्मीद।
~~~~~~~~
ब्राज़ील
★ 1 अप्रैल से शुरू हुए 2025/26 सीजन में अब तक चीनी उत्पादन 14.6% कम जो कर 94 लाख टन हुआ।
★ सूखे और अत्यधिक गर्मी कारण 2024/25 में ब्राज़ील का उत्पादन 3.4% घटकर 441 लाख टन रहने की उम्मीद।
~~~~~~~
अंतरराष्ट्रीय चीनी संगठन
★ ISO ने 2024-25 के लिए वैश्विक घाटा 54.7 लाख टन का दिया अनुमान जो 9 वर्षों में सबसे बड़ा घाटा है।
★ ब्राज़ील में उत्पादन में गिरावट और ISO द्वारा अनुमानित घाटा कीमतों को सीमित समर्थन दे सकते हैं।
~~~~~~~
वैश्विक बाजार
★ वैश्विक चीनी उत्पादन बढ़ने से स्टॉक बढ़ा जिससे पिछले 3 महीनों में चीनी की कीमतों में तेज गिरावट आई।
★ 2025-26 में 75 लाख टन का वैश्विक बकाया स्टॉक रहें का अनुमान, जो 8 वर्षों में सबसे अधिक होगा।
★ अमेरिकी कृषि विभाग (USDA) ने 2025-26 में वैश्विक चीनी उत्पादन 4.7% बढ़कर 1893 लाख टन का अनुमान दिया।
★ वैश्विक खपत 1.4% बढ़कर 1779 लाख टन और बकाया स्टॉक 7.5% की वृद्धि के बाद स्टॉक 412 लाख टन पहुँच सकता है।