वैश्विक मसूर बाज़ार

29-Sep-2025 08:03 AM

वैश्विक मसूर बाज़ार
★ पिछले हफ्ते वैश्विक मसूर के बाज़ार में कुछ स्थिरता दिखने लगी, जिससे उम्मीद बनी है कि भाव रेंज बाउंड यानि सीमित दायरे में रह सकते हैं।
★ सप्ताह के अंत तक लाल मसूर की कीमतें स्थिर रहीं, जबकि बड़ी हरी मसूर में हल्की बढ़त दर्ज हुई। इसके विपरीत, छोटी व मध्यम आकार की हरी मसूर की कीमतें थोड़ी घटीं।
★ हरी और लाल मसूर के लिए विभिन्न स्रोतों से मिलने वाले ऑफ़र में अब लगभग कोई अंतर नहीं है। जो संकेत देता है कि इस स्तर दाम रुक सकते हैं।