विदेशों में तुवर का स्टॉक घटने लगा

21-Nov-2024 01:00 PM

विदेशों में तुवर का स्टॉक घटने लगा 
★ तंज़ानिया से अक्टूबर में बड़ी मात्रा में हुआ तुवर का निर्यात, अब स्टॉक बेहद कम। 
★ मोजांबिक और म्यांमार से भी अच्छी मात्रा में हुआ निर्यात, जिससे अब इन देशों में स्टॉक हो रहा हैं कमज़ोर। 
★ तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश और गुजरात सिविल सप्लाई में टेंडर पास होने से घरेलु बाज़ारों में देखा गया उठाव। 
★ लेमन की बनने लगी अच्छी डिमांड। 
★ कर्नाटक और महाराष्ट्र दाल मिलर्स कर रहे हैं नई फसल का इंतज़ार, साथ ही सरकार भी खरीद के लिए इच्छुक।
★ कर्नाटक में नई फसल की कटाई शुरू जो दिसंबर के अंत में चरम पर पहुंचेगी।
★ मिलर्स जल्द से जल्द करेंगे अच्छी मात्रा में खरीद, फसल हाथों-हाथ बिकने की उम्मीद।
★ भविष्य में तुवर की बढ़ती डिमांड, विदेशों में कम स्टॉक को देखते हुए कीमतों को मिल सकता है सपोर्ट।
~~~~~~~~~~~~~~
म्यांमार से उड़द का हुआ बड़ी मात्रा में निर्यात
★ स्टॉक में निरंतर आ रही है गिरावट, घरेलु फसल उत्पादन भी रहा कमज़ोर।
★ मांग को पूरा करने के लिए आयात पर बढ़ी निर्भरता। 
★ लगातार हो रहे निर्यात से म्यांमार में उड़द का स्टॉक घटा, जिससे अंतरराष्ट्रीय कीमतें बढ़ने की उम्मीद।