विदेशी दलहन बाजार

16-Sep-2024 02:01 PM

विदेशी दलहन बाजार
मटर
★ भारत द्वारा मटर आयात खोले कनाडा  निर्यातकों को मिली राहत की सांस, अब BL डेट 31 दिसंबर 2024 तक हो सकता है आयात।
★ कनाडा में मटर का उत्पादन 26.08 लाख टन से बढ़कर 30 से 32 लाख टन होने की उम्मीद जिसमें पीली मटर की मात्रा 22.6-25.6 लाख टन रह सकती है।
★ अमेरिका में पीली मटर उप्तादन पिछले वर्ष के 5.79 लाख टन से उछल कर 6.66 लाख टन को मिला कर कुल मटर उत्पादन 8.94 लाख टन पहुंचने की उम्मीद जो पिछले वर्ष 8.18 लाख टन था। 
★ इसके अलावा रूस में भी मटर उपलब्ध।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
मसूर
★ इस सप्ताह स्टैट्स कनाडा द्वारा दलहन उत्पादन आंकड़ों की रिपोर्ट दी जाएगी। 
★ इस वर्ष कनाडा में मसूर उत्पादन बढ़ने की प्रबल संभावना, कटाई अंतिम पड़ाव में। 
★ अमेरिका में मसूर उत्पादन पिछले वर्ष के 2.6 लाख टन से बढ़कर 4.45 लाख टन पहुंचने की उम्मीद। 
★ ऑस्ट्रेलिया में लाल मसूर उत्पादन पिछले वर्ष के 15.78 लाख टन से बढ़कर 16.85 लाख टन पहुंच सकता हैं। 
★ रूस में भी मसूर उपलब्ध परन्तु हरी मटर अधिक मात्रा में अधिक। 
★ कुल मिलकर विश्व में मसूर की उपलब्धता अच्छी बनी रहेगी जिससे अंतराष्ट्रीय कीमतों पर दवाब बना रह सकता है। 
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
चना
★ सिमित मात्रा में सप्लाई होने से वैश्विक बाज़ारों में चना की भाव ऊँचे। 
★ ABARES में ऑस्ट्रेलिया में चना उत्पादन 13.3 लाख टन पहुंचने के दिया आँकड़े जो पिछले वर्ष 4.9 लाख टन था। 
★ एक बार फिर ABARES ने उत्पादन आंकड़ों को कम बताने की कोशिश की, ऑस्ट्रेलिया की विभिन्न संस्थाओं ने 15 लाख टन से अधिक उत्पादन पहुँचने की रिपोर्ट दी हैं।
★ अक्टूबर से नए चना की कटाई होगी शुरू।
★ अक्टूबर के बाद भारत में त्यौहारिक मांग कम पड़ जाएगी, साथ ही मटर आयात भी चालू रहेगा।
★ भविष्य में कीमतों पर बन सकता है दवाब। 
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
Foreign pulses market
Peas
★ Canadian exporters got a sigh of relief as India opened pea imports, now imports can be done till BL date 31 December 2024.
★ Pea production in Canada is expected to increase from 26.08 lakh tonnes to 30 to 32 lakh tonnes, in which the quantity of yellow peas can be 22.6-25.6 lakh tonnes.
★ Yellow pea production in America is expected to jump from 5.79 lakh tonnes last year to 6.66 lakh tonnes, taking the total pea production to 8.94 lakh tonnes, which was 8.18 lakh tonnes last year.
★ Apart from this, peas are also available in Russia.
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
Lentil
★ Pulse production data will be reported by Stats Canada this week.
★ Strong possibility of increase in lentil production in Canada this year, harvesting is in the final stage.
★ Lentil production in America is expected to increase from 2.6 lakh tons last year to 4.45 lakh tons.
★ Red lentil production in Australia may increase from 15.78 lakh tons last year to 16.85 lakh tons.
★ Lentils are also available in Russia but green peas are available in larger quantities.
★ Overall, the availability of lentils in the world will remain good, which may keep pressure on international prices.
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
Gram
★ Due to limited supply, the prices of gram are high in the global markets.
★ ABARES has given figures of gram production in Australia reaching 13.3 lakh tons, which was 4.9 lakh tons last year.
★ Once again ABARES has tried to understate the production figures, various organizations of Australia have reported production reaching more than 15 lakh tons.
★ Harvesting of new gram will start from October.
★ After October, festive demand in India will reduce, and pea import will also continue.
★ There may be pressure on prices in future.