वियतनाम काली मिर्च निर्यात में 39% की बढ़ोतरी, मात्रा में गिरावट के बावजूद आय में उछाल

16-Jun-2025 03:00 PM

वियतनाम काली मिर्च निर्यात में 39% की बढ़ोतरी, मात्रा में गिरावट के बावजूद आय में उछाल
★ वियतनाम ने वर्ष 2025 के पहले पांच महीनों में कुल 98,600 टन काली मिर्च का निर्यात किया, जिससे 684.4 मिलियन अमेरिकी डॉलर की आय हुई।
★ मात्रा के लिहाज से यह 13.6% की गिरावट है, लेकिन कमाई में 39.2% की साल-दर-साल बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
★ काली मिर्च का औसत निर्यात मूल्य 6,937.4 डॉलर प्रति टन रहा, जो कि पिछले साल की तुलना में 61.1% अधिक है।
★ काली मिर्च (ब्लैक पेपर) की औसत कीमत 6,300 से 6,400 डॉलर प्रति टन और सफेद मिर्च (व्हाइट पेपर) की 9,300 डॉलर प्रति टन चल रही हैं।
★ मई माह में ही वियतनाम ने 25,000 टन काली मिर्च का निर्यात किया। 
प्रमुख निर्यात बाजार
संयुक्त राज्य अमेरिका: 26.1%
जर्मनी: 9.7%
भारत: 8.1%
★ जर्मनी को निर्यात मूल्य में 87.8% की वृद्धि, भारत को 84.1% और अमेरिका को 32.4%की साल-दर-साल वृद्धि हुई है।