यूएसडीए- चावल की वैश्विक स्तिथि में विशेष बदलाव नहीं।
14-Jul-2025 09:46 AM
यूएसडीए- चावल की वैश्विक स्तिथि में विशेष बदलाव नहीं।
★ यूएसडीए के अनुसार 2025-26 के लिए चावल के वैश्विक परिदृश्य में आपूर्ति लगभग अपरिवर्तित रही, जबकि खपत, व्यापार और अंतिम भंडार में आंशिक संशोधन किए गए हैं।
★ वैश्विक खपत को 60 लाख टन बढ़ाकर 5416 लाख टन कर दिया गया।
★ विश्व में चावल उत्पादन अनुमान 7289 लाख टन पहुंचने का दिया अनुमान।
★ वैश्विक व्यापार को थोड़ा बढ़ाकर 618 लाख टन किया गया। बर्मा से निर्यात बढ़ने के आंकड़े दिए गए।
★ बकाया स्टॉक को 5 लाख टन घटाकर 1873 लाख टन किया गया।
~~~~~~~
★ USDA ने भारतीय चावल के आंकड़ों में विशेष बदलाव नहीं किया। आंकड़े इस प्रकार हैं।
उत्पादन: 1510 लाख टन
खपत: 1265 लाख टन
निर्यात: 250 लाख टन
बकाया स्टॉक 445 लाख टन
