यूएसडीए ने वैश्विक गेहूं आपूर्ति अनुमान घटाया

14-Jul-2025 09:40 AM

यूएसडीए ने वैश्विक गेहूं आपूर्ति अनुमान घटाया
★ USDA ने 2025-26 के लिए वैश्विक गेहूं आपूर्ति का अनुमान घटाकर 1.07 अरब टन कर दिया है, जो जून के पूर्वानुमान से 4 लाख टन कम है। यह कटौती मुख्यतः शुरुआती भंडार और उत्पादन में कमी के कारण की गई।
★ वैश्विक खपत को 8 लाख टन बढ़ाकर 8106 लाख टन आंका गया।
★ वैश्विक व्यापार को 13 लाख टन घटाकर 2131 लाख टन किया गया। यूरोपीय संघ और यूक्रेन से निर्यात में गिरावट होने की रिपोर्ट।
★ गेहूं का बकाया स्टॉक 2615 लाख टन रहने का अनुमान, जो जून से 12 लाख टन कम है।
★ USDA ने भारत में गेहूं उत्पादन बिना किसी बदलाव के 1175 लाख टन रहे के आंकड़े दिए। घरेलू खपत को 50 लाख टन घटाकर 1125 लाख टन किया गया।
★ बकाया स्टॉक 170 लाख टन रह सकता है।