यूएसडीए रिपोर्ट

11-Dec-2024 09:07 AM

यूएसडीए रिपोर्ट 
★ अमेरिकी सोयाबीन बैलेंस शीट पर कोई बदलाव नहीं। कैश औसत मूल्य को 60 सेंट घटाकर $10.20 किया गया।
★ विश्व में सोयाबीन का बकाया स्टॉक 1.3 लाख टन बढ़कर 1318.7 लाख टन रहने की दिए गए आंकड़े। 
★ ब्राजील में उत्पादन बिना किसी बदलाव के 1690 लाख टन और अर्जेंटीना में 10 लाख टन बढ़ाकर 520 लाख टन दिया गया। 
★ एक अन्य एजेंसी एएनईसी ने दिसंबर में ब्राजील के सोयाबीन निर्यात का अनुमान 15.7 लाख टन लगाया है,  पिछले अनुमान से 3.3 लाख टन अधिक।
★ नवंबर में चीन ने 71.5 लाख टन सोयाबीन आयात की, जनवरी से नवंबर तक  कुल आयात  970.9 लाख टन पहुंचा,  पिछले साल से 9.4% अधिक। 
★ रिपोर्ट के अनुसार 24-25 सीजन में भारत में 38 लाख टन सोयातेल का आयात हो सकता है जो पिछले वर्ष 33 लाख टन था। 
★ भारत से सोयामील निर्यात 2024-25 में 2023-24 के 19.7 लाख टन के मुकाबले घटकर 13 लाख टन में सिमटने का अनुमान दिया गया, परन्तु घरेलु खपत 4.6 लाख टन बढ़कर 75.4 लाख टन दी गई।