यूक्रेन निर्यात आंकड़े

28-Jan-2025 09:21 AM

यूक्रेन निर्यात आंकड़े 
★ UGA ट्रेडर्स यूनियन के अनुसार दिसंबर 2024 में प्रमुख कृषि उत्पादों के निर्यात में सालाना आधार पर 34.7% की गिरावट आई। 
★ यूक्रेन के ब्लैक सी बंदरगाहों से होने वाले शिपमेंट सबसे अधिक हुई प्रभावित। 
★ आंकड़ों के अनुसार, अनाज, तिलहन और वनस्पति तेल के निर्यात दिसंबर 2024 में लगभग 47 लाख टन दर्ज किया, जो दिसंबर 2023 में 72 लाख टन था।
★ गेहूं का निर्यात 18.4 से घटकर 7.89 लाख टन रह गया, जबकि मक्का का 31.2 से घटकर 25 लाख टन हुआ।
★ पिछले वर्ष जुलाई की शुरुआत से इस साल 25 जनवरी तक कुल निर्यात 247.5 लाख टन रहा जिसमें से 25 लाख टन जनवरी में निर्यात किया गया। 
★ पिछले वर्ष जनवरी तक कुल निर्यात 222.5 और केवल जनवरी 2024 में 36.8 लाख टन के उच्चतम स्तर पर था।