आगामी सीजन में चीनी उत्पादन 350 लाख टन पहुंचने की उम्मीद: NFCSF
03-Jun-2025 08:58 AM
आगामी सीजन में चीनी उत्पादन 350 लाख टन पहुंचने की उम्मीद: NFCSF
★ नेशनल फेडरेशन ऑफ़ कोपरेटिव शुगर फेक्ट्रीज़ (NFCSF) के अनुसार 30 सितम्बर को ख़त्म होने वाले पेराई सीजन में चीनी का बकाया स्टॉक 48.7 लाख टन रह सकता है।
★ 2024-25 सीजन में 30 अप्रैल तक उत्पादन 286.1 लाख टन बताया गया जिसमें से 30 लाख टन का इस्तमाल एथनोल बनाने में हुआ।
★ 2022-23 सीजन में 43 लाख टन चीनी का इस्तमाल एथनोल उत्पादन में हुआ जिससे 369 करोड़ लीटर एथनोल का उत्पादन होना था परन्तु उत्पादन घटकर 270 करोड़ लीटर रह गया। 2024-25 में यह और घटाकर 250 करोड़ टन रह सकता है जो कुल 900 लाख टन उत्पादन का 28% है।
★ 2024-25 सीजन में अनाज से 650 करोड़ लीटर एथनोल उत्पादन का दिया गया। 2023-24 में 402.23, 2022-23 में 137.12 करोड़ लीटर था यानी इन तीन सालों में अनाज द्वारा एथनोल उत्पादन में भारी बढ़ोत्तरी देखी गयी।
★ NFCSF ने सरकार से चीनी/गन्ना रस/मोलासिस द्वारा निर्मित एथनोल के भाव बढ़ाने को कहा।
