Home News

अगस्त में कनाडा से मटर का बेहतर निर्यात

03-Oct-2026 11:14 AM

अगस्त में कनाडा से मटर का बेहतर निर्यात

ओटावा। कनाडियन ग्रेन कमीशन (सीजीसी) की रिपोर्ट में कहा गया है कि अगस्त 2026 के दौरान निर्यात उद्देश्य के लिए लाइसेंस युक्त टर्मिनल एवं प्रभारी एलिवेटर्स के माध्यम से 1,28,300 टन फील्ड मटर की लोडिंग हुई जो जुलाई 2026 की मात्रा 21,500 टन से करीब पांच गुणा तथा अगस्त 2025 की लोडिंग 98,900 टन से लगभग 30 प्रतिशत ज्यादा है। 

उल्लेखनीय है कि सीजीसी उत्पाद की मात्रा का आंकलन उस समय करता है जब जहाजों पर उसकी लोडिंग होती है जबकि एक अन्य एजेंसी- स्टैट्स कैन अपनी गणना के लिए बिल ऑफ लेंडिंग की तिथि को आधार बनाती है।

एक और खास बात यह है कि सीजीसी का आंकड़ा केवल प्राथमिक एलिवेटर्स एवं लाइसेंस युक्त टर्मिनलों के माध्यम से होने वाले शिपमेंट के लिए निर्यातकों द्वारा दी गई सूचना पर आधारित होता है जबकि अन्य स्रोत इसमें शामिल नहीं होते हैं। दूसरी ओर स्टैट्स कैन के आंकड़े में सभी स्रोत सम्मिलित रहते हैं इसलिए सीजीसी के आंकड़ों से मेल नहीं खाते हैं।