Home News

पंजाब से 6 लाख टन चावल एवं 15 लाख टन गेहूं बाहर निकालने की मांग

03-Oct-2026 05:24 PM

पंजाब से 6 लाख टन चावल एवं 15 लाख टन गेहूं बाहर निकालने की मांग

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार से राज्य के गोदामों में मौजूद खाद्यान्न के विशाल स्टॉक में से यथाशीघ्र 6 लाख टन चावल तथा 15 लाख टन गेहूं को बाहर निकालकर अन्य राज्यों में भेजने का आग्रह किया है ताकि खरीफ मार्केटिंग सीजन में खरीदे जाने वाले धान से निर्मित चावल के सुरक्षित भंडारण के लिए जगह खाली हो सके। पंजाब में धान की खरीद का सीजन आरंभ हो चुका है।

केन्द्रीय खाद्य, उपभोक्ता मामले एवं सार्जवनिक वितरण मंत्री के भेजे एक पत्र में पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य के गोदामों से 10 अक्टूबर तक 6 लाख टन चावल तथा अक्टूबर माह के दौरान 15 लाख टन गेहूं की निकासी की पक्की व्यवस्था की जानी चाहिए।

जल्दी ही पंजाब की मंडियों में धान की जोरदार आवक एवं विशाल सरकारी खरीद आरंभ होने वाली है। यदि जल्दी से जल्दी गोदामों में पर्याप्त जगह खाली नहीं हुई तो मंडियों में धान का अम्बार लग सकता है और किसानों को अपना अनाज लाने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।

राज्य में धान की फसल काफी अच्छी है और सरकार ने इसकी खरीद का लक्ष्य भी बढ़ा दिया है। पंजाब में करीब 40 लाख टन गेहूं का स्टॉक चावल मिलों एवं मंडी परिसर में मौजूद था। 17 लाख टन का स्टॉक अब भी पड़ा हुआ है।