अमेरिकी टैरिफ की धमकी के बावजूद भारत के चावल निर्यात में मजबूती
10-Dec-2025 08:11 AM
अमेरिकी टैरिफ की धमकी के बावजूद भारत के चावल निर्यात में मजबूती
★ अमेरिका द्वारा टैरिफ बढ़ाने की चेतावनी के बाद भी भारतीय निर्यातक चिंता में नहीं हैं। FY26 के पहले 7 महीनों में चावल (बासमती + नॉन-बासमती) निर्यात 5.51% बढ़कर $6.51 बिलियन (लगभग 140–150 लाख टन अनुमानित) रहा। FY25 में कुल निर्यात $12.47 बिलियन और करीब 200–220 लाख टन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था।
★ 2024-25 में भारत ने अमेरिका को $392 मिलियन मूल्य का चावल भेजा, जिसमें 86% बासमती था।
★ बासमती का कुल वार्षिक निर्यात करीब 60 लाख टन है, जिसमें से अमेरिका की हिस्सेदारी 3% से कम है। अमेरिका को भारत का कुल चावल शिपमेंट (बासमती + नॉन-बासमती) लगभग 2–2.5 लाख टन, यानी कुल निर्यात का 1% से कम माना जाता है।
★ निर्यातकों का कहना है कि अमेरिकी बाजार छोटा है, इसलिए टैरिफ का असर सीमित रहेगा। भारत के पास खाड़ी देशों व अफ्रीकी बाजारों जैसे मजबूत विकल्प मौजूद हैं।
★ भारत दुनिया का सबसे बड़ा चावल निर्यातक है और 150 से अधिक देशों को आपूर्ति करता है—बासमती के लिए ईरान, UAE, सऊदी अरब प्रमुख बाजार, जबकि अफ्रीका में मांग तेजी से बढ़ रही है।
