साप्ताहिक समीक्षा-मसूर

02-May-2026 08:59 PM

मसूर बाजार में गिरावट, कमजोर मांग से कीमतों पर दबाव

मुम्बई। चालू सप्ताह के दौरान मसूर बाजार में गिरावट का रुख देखने को मिला। कमजोर मांग और आयातकों की बढ़ती बिकवाली के कारण कीमतों पर दबाव बना रहा, जबकि सीमित आवक और महंगे आयात भविष्य में तेजी की संभावना को मजबूत कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में इस बार नई मसूर की आवक सामान्य से कम है। खराब मौसम के कारण फसल उत्पादन प्रभावित हुआ है, जिससे मंडियों में माल की उपलब्धता अपेक्षाकृत सीमित बनी हुई है। सामान्यतः नई फसल के समय अधिक आवक से बाजार पर दबाव बनता है, लेकिन इस बार ऐसा देखने को नहीं मिल रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी मसूर के दाम ऊंचे बने हुए हैं। खासतौर पर कनाडा से आने वाली मसूर महंगी पड़ रही है, जिसका प्रमुख कारण डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी है। इससे आयात लागत बढ़ गई है, जो घरेलू बाजार को आगे चलकर समर्थन दे सकती है।फिलहाल बाजार की स्थिति कमजोर बनी हुई है। स्टॉकिस्टों और दाल मिलर्स की लिवाली धीमी है, जिससे मांग पक्ष कमजोर नजर आ रहा है। घरेलू फसल के आगमन को देखते हुए आयातकों ने बिकवाली बढ़ा दी है, जिससे सप्लाई बढ़ने के कारण कीमतों पर अतिरिक्त दबाव बन रहा है। आयातकों की बिकवाली बढ़ने और मांग कमजोर पड़ने से आयातित मसूर की कीमतों में इस सप्ताह 50 रुपये प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गई। इसके बाद मुंद्रा कनाडा मसूर के भाव 5900 रुपये, हजीरा 5950 रुपये, कंटेनर कनाडा 6150 रुपये तथा ऑस्ट्रेलिया मसूर 6१50 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। विशेषज्ञों का मानना है कि जैसे-जैसे मांग में सुधार आएगा, मसूर की कीमतों में धीरे-धीरे मजबूती देखने को मिल सकती है। ;
दिल्ली 
स्टाकिस्टों की बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली बड़ी मसूर में 100 रुपए व छोटी मसूर में भी 200 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी देखी गयी और भाव सप्ताहांत में छोटी कोटा 7600 रुपए ,बूंदी 8600 रुपए उत्तरप्रदेश 8700 रुपए व देसी बड़ी 6675/6700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
मध्य प्रदेश 
उत्पादक मंडियों में उपलब्धता बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से इस सप्ताह मध्य प्रदेश मसूर की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट  दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में भाव अशोकनगर 5800/6200 रुपए बीना 6100/6300 रुपए गंजबासोदा 6000/6300 रुपए सागर 6200/6400 रुपए दमोह 5800/6700 रुपए इंदौर 6100 रुपए करेली 6706 रुपए व कटनी 6650 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
उत्तर प्रदेश  
मांग सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश की छोटी मसूर की कीमतों में 150 रुपए व बड़ी मसूर में 100 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी  दर्ज की गयी और भाव सप्ताहांत में भाव बरेली छोटी 10000 रुपए मोटी 6650/6700 रुपए ललितपुर मोटी 6000/6150 रुपए छोटी 9000/9600 रुपए व उरई 6000/6260 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी । 
अन्य 
चौतरफा गिरावट के असर व लिवाली कमजोर बनी रहने से  बिहार मसूर की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट  देखी गयी और भाव सप्ताहांत में बाढ़ 6700 रुपए खुशरूपुर 6600 रुपए व मोकामा 6700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार रायपुर मसूर की कीमतों में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी देखी गयी और सप्ताहंत में भाव 6250 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
मसूर दाल 
मसूर की गिरावट के असर व मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान मसूर दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और सप्ताहांत में भाव इंदौर 7400/7500 रुपए बाढ़ 7600/7900 रुपए, खुशरुपुर 7500/7800 रुपए, मोकामा 7600/7900 रुपए चंदौसी 9000 रुपए व हैदराबाद 7750 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।