साप्ताहिक समीक्षा-चना

02-May-2026 08:49 PM

चना बाजार में उतार-चढ़ाव, कमजोर मांग से दबाव कायम 

नई दिल्ली। चालू सप्ताह में चना बाजार में उतार-चढ़ाव का माहौल देखने को मिला, जहां तेजी और मंदी दोनों का असर रहा। सप्ताह की शुरुआत में सीमित आवक और कुछ क्षेत्रों में मांग निकलने से चना की कीमतों में हल्की मजबूती आई, लेकिन यह तेजी टिक नहीं पाई। चना दाल और बेसन की मांग कमजोर रहने के कारण मिलर्स और प्रोसेसर्स की खरीदारी सीमित रही। दाल मिलों की धीमी लिवाली के चलते चना की मांग में अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया, जिससे बाजार में मजबूती नहीं आ सकी। इसके साथ ही मंडियों में सीमित मांग और बढ़ती सप्लाई ने कीमतों में नरमी ला दी। इस समय चना के भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से काफी नीचे चल रहे हैं। वहीं महाराष्ट्र में चना की सरकारी खरीद बंद हो चुकी है, जिसका अतिरिक्त दबाव कीमतों पर देखा जा सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यही स्थिति बनी रहती है, तो आने वाले समय में चना की मांग में सुधार हो सकता है जिससे कीमतों में भी सुधार देखने को मिल सकता है। दिल्ली बाजार में सप्ताह के दौरान 25/50 रुपये प्रति क्विंटल की घट-बढ़ दर्ज की गई। सप्ताहांत में मध्य प्रदेश लाइन के भाव 5475/5500 रुपये और राजस्थान लाइन के भाव 5550/5560 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।
पोर्ट 
आयातकों की बिकवाली बढ़ने व मांग सुस्त पड़ने से इस साप्ताह आयातित चना में 50/75 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी। और इस मंदी  के साथ भाव मुंबई तंज़ानिया 5225/2550 रुपए नवाशेवा ऑस्ट्रेलिया 5525 रुपए व मुंद्रा 5425 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
राजस्थान   
दाल मिलर्स की लिवाली शांत पड़ने से इस साप्ताह राजस्थान चना की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी  गयी और इस गिरावट  के साथ भाव सप्ताहांत में जोधपुर 4500/5025 रुपए जयपुर 5500 रुपए बीकानेर 5150/5350 रुपए किशनगढ़ 5000/5100 रुपए व कोटा 4800/5240 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
महाराष्ट्र 
दाल मिलर्स की मांग सिमित बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र चना की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी मंदी दर्ज की गयी और इस तेजी मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर 5300/5600 रुपए लातूर 5400/5550 रुपए अकोला 5700 रुपए नागपुर 5650 रुपए व अहमदनगर 5000/5200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
मध्य प्रदेश
लिवाली सुस्त बनी रहने से इस साप्ताह मध्य प्रदेश चना की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल गिरावट देखी गयी और इस गिरावट  के साथ भाव सप्ताहांत में अशोकनगर 5200/5400 रुपए गंजबासोदा 5100/5400 रुपए सागर 5200/5425 रुपए कटनी 5600/5675 रुपए व इंदौर 5650/5725 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
अन्य 
मांग कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान कानपुर चना की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी देखी गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहंत में 5575 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। इसी प्रकार रायपुर चना भी  इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहंत में भाव 5600/5700 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। 
चना दाल    
ग्राहकी का अभाव बना रहने से चालू साप्ताह के दौरान चना दाल की कीमतों में 100/150 रुपए क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली 6450/6750 रुपए भाटापरा 6600/6700 रुपए कटनी 6850 रुपए,गुलबर्गा 6500/6700 रुपए जलगांव 6800/7350 रुपए इंदौर 6500/6700 रुपए जयपुर 6300 रुपए व कानपुर 6500/6550 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।