साप्ताहिक समीक्षा-तुवर
02-May-2026 08:40 PM
तुवर बाजार पर पूरे सप्ताह दबाव, मांग कमजोर रहने से गिरावट का माहौल
मुम्बई।चालू सप्ताह के दौरान तुवर बाजार में लगातार कमजोरी का माहौल बना रहा। ग्राहकी का अभाव और मांग में सुस्ती के चलते कीमतों पर दबाव बना रहा, जिससे बाजार में गिरावट का रुख साफ तौर पर देखने को मिला। व्यापारिक गतिविधियां सीमित रहीं और बाजार में उत्साह की कमी नजर आई।सप्ताह की शुरुआत से ही तुवर दाल में अपेक्षित मांग नहीं निकल सकी। खुदरा और थोक स्तर पर कमजोर खपत के कारण दाल मिलर्स ने सतर्क रुख अपनाया और केवल जरूरत के अनुसार सीमित मात्रा में खरीदारी की। मिलर्स की धीमी लिवाली से बाजार को कोई ठोस समर्थन नहीं मिल पाया, जिससे कीमतों में गिरावट जारी रही।मंडियों में तुवर की आवक सामान्य बनी रहने के बावजूद मांग कमजोर रही। सप्लाई और डिमांड के बीच असंतुलन के चलते बाजार पर अतिरिक्त दबाव देखने को मिला। व्यापारियों और स्टॉकिस्टों ने भी कमजोर धारणा को देखते हुए ऊंचे भाव पर खरीदारी से दूरी बनाए रखी, जिससे बिकवाली का दबाव और बढ़ गया।आई ग्रेन इंडिया का मानना है कि जब तक तुवर दाल की मांग में सुधार नहीं होता, तब तक बाजार पर दबाव बना रह सकता है। यदि आने वाले समय में खपत बढ़ती है या मिलर्स की लिवाली तेज होती है, तो कीमतों को कुछ सहारा मिल सकता है। फिलहाल बाजार की दिशा मांग और सप्लाई के संतुलन पर निर्भर करती नजर आ रही है। आयातकों की बिकवाली बढ़ने और मांग सुस्त बनी रहने से मुंबई अफ्रीकन तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ सप्ताहांत में भाव मोज़ाम्बिक सफ़ेद 6250/6300 रुपए गजरी 6150/6200 रुपए मटवारा 6100/6150 रुपए मलावी 5900 रुपए व सूडान 7800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। वहीं दूसरी ओर चेन्नई बाजार में तुवर लेमन की कीमतों में भी 150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 7550 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
आयातित
निर्यात मांग कमजोर बनी रहने से बर्मा तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 5 डॉलर प्रति टन की नरमी दर्ज की गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में 835 डॉलर प्रति टन रह गयी।
दिल्ली
पोर्ट की गिरावट के असर मांग सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 150 रुपए व देसी तुवर में 175 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 7750 रुपए व देसी 8000/8100 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
दाल मिलर्स की मांग कमजोर बनी रहने से इस साप्ताह महाराष्ट्र तुवर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी देखी गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में सोलापुर में 7400/7800 रुपये,अकोला 7750 रुपए, लातूर में 7600/7640 रुपये, नागपुर 7850/7900 रुपये, बार्शी 6800/7600 रुपये हिंगणघाट 7200/8450 रुपए व उदगीर 7000/7500 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।
कर्नाटक
लिवाली कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 7000/8000 रुपए रायचूर 6579/7579 रुपए बीदर 7218/7699 रुपए व तालिकोट 6800/7589 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
दाल मिलर्स की कमजोर मांग के चलते मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 7800/7900 रुपए जबलपुर 5000/7600 रुपए पिपरिया 5500/7750 रुपए व करेली 6240/8500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व ग्राहकी कमजोर बनी रहने से रायपुर तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 7850/8100 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कानपुर तुवर की कीमतों में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी देखी गयी और सप्तहांत में भाव 7400 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
तुवर दाल
तुवर की गिरावट के असर व मांग में सुस्त बनी रहने चालू साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 10700/12300 रुपए, कटनी फटका 11050/11250 रुपए, अकोला 11100/12500 रुपए,लातूर फटका 11800/12000 रुपए, गुलबर्गा फटका 11000/12000 रुपए व कानपुर फटका 10900/11000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
