News Capsule/न्यूज कैप्सूल: अंतर्राष्ट्रीय गेहूं बाजार
04-Oct-2025 08:26 AM
अंतर्राष्ट्रीय गेहूं बाजार
★ अमरीका में शीतकालीन गेहूं की बिजाई 1-2 सप्ताह की देरी होने की सम्भावना, बारिश होने से बिजाई रफ़्तार पड़ी धीमी।
★ ताइवान की एक आटा मिल ने अमरीका से 80,550 टन गेहूं खरीद टेंडर किये जारी।
★ BAGE के अनुसार अर्जेंटीना में गेहूं की 93% फसल अत्यंत अच्छी, उत्पादन 220 लाख टन पहुंच सकता है।
~~~~~~~~~~~
घरेलू गेहूं बाजार
★ घरेलू बाजर में गेहूं की कीमतों में आई गिरावट के बाद अब स्थिरता दिखाई दे रही है। OMSS स्कीम के लिए 30 लाख टन गेहूं आवंटित किया गया लेकिन यह स्कीम कब आएगी मालूम नहीं।
★ जब तक बाजार में तेजी नहीं आती तब तक OMSS स्कीम आने की उम्मीद कम।
★ गेहूं की MSP 6% बढ़ने से साफ़ संकेत है कि सरकार गेहूं का उत्पादन बढ़ाना चाहती है।
★ त्यौहारी सीजन समाप्ति की ओर फिर भी आटा, मैदा, सूजी की पूछ-परख बेहद कमजोर। जिसके चलते लम्बे समय तक कीमतों में देखी गयी स्थिरता।
★ एफसीआई ने OMSS स्कीम के लिए रिजर्व भाव 2550 रुपए प्रति क्विंटल घोषित किये जिसमें किराया भाड़ा शामिल नहीं। साथ ही MSP 2585 रुपए प्रति क्विंटल घोषित की गयी।
★ आगामी सीजन में अगर मौसम ने साथ दिया तो गेहूं का एक बार फिर रिकॉर्ड उत्पादन पहुँच सकता है।
★ भविष्य की बात करें तो आई ग्रेन इंडिया का मानना है कि दिल्ली गेहूं के अधिकतम भाव 2900 रुपए पहुँच सकते हैं।
