अंतर्राष्ट्रीय मक्का बाजार
03-Jun-2025 08:39 AM
अंतर्राष्ट्रीय मक्का बाजार
★ अमरीका में अप्रैल में 425 मिलियन बुशेल मक्का से एथनोल का उत्पादन किया, यह मार्च से 6% कम परन्तु अप्रैल 2024 से 1% अधिक है।
★ पूरे सीजन में अमरीका में एथनोल उत्पादन बढ़ा।
★ 29 मई वाले सप्ताह में अमरीका से 15.76 लाख टन मक्का निर्यात होने की सम्भावना।
★ उससे पिछले सप्ताह से 11.26% व गत वर्ष से 11% अधिक। मेक्सिको ने सबसे अधिक 4.15, जापान ने 3.88, साउथ कोरिया ने 2.63 लाख टन खरीद की। चालू सीजन में कुल निर्यात 485.8 लाख टन पहुंचा। गत वर्ष की समानअवधि से 28% अधिक।
★ एग रूरल एजेंसी ने ब्राजील में मक्का उत्पादन 37 लाख टन बढ़ाकर 1285 लाख टन का दिया अनुमान।
★ दूसरी मक्का फसल बिजाई 1.3% पहुंची।
★ स्टोन एक्स एजेंसी ने उत्पादन अनुमान 16 लाख टन बढ़ाकर 1340 लाख टन दिया।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
घरेलू मक्का बाजार
★ मक्का की कीमतों में पिछले एक महीने से देखी गयी गिरावट। दिल्ली मक्का बिल्टी भाव जो 1 मई को 2425 थे 02 जून को घटकर 2300 पर आये।
★ भुसावल मंडी में भाव 2230 से घटकर 2200 रुपए, गुलाबबाग़ में 2230 से घटकर 2220 रुपए पर आये।
★ इस समय बिहार में मक्का की आवक हो रही है।
★ कुछ इलाकों में फसल बारिश से प्रभावित परन्तु एरिया बढ़ने से उत्पादन बढ़ा जिससे नुकसान कम दिख रहा है।
★ आई ग्रेन इंडिया पिछले 2 महीने से मक्का में मुनाफावसूली बिक्री करने की सलाह दे रहा था।
★ आगामी खरीफ सीजन में मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश में मक्का का एरिया बढ़ने की उम्मीद।
★ देश में बढ़ती डिमांड के कारण मक्का का उत्पादन बढ़ा।
★ नई खरीफ फसल आने से पहले कीमतें इन्ही स्तर पर रहने की उम्मीद।
