अंतर्राष्ट्रीय मक्का बाजार
23-Jul-2025 08:13 AM
अंतर्राष्ट्रीय मक्का बाजार
अगले सप्ताह के दौरान अधिकांश कॉर्न बेल्ट क्षेत्रों में बारिश जारी रहने की संभावना है, हालांकि मिशिगन, नेब्रास्का, मिसौरी और साउदर्न प्लेन्स में हल्की बारिश होने की उम्मीद है।
यूएसडीए के एनएएसएस डिवीजन द्वारा जारी साप्ताहिक फसल प्रगति रिपोर्ट के अनुसार 20 जुलाई तक अमेरिका में 56% मक्का फसल सिल्किंग अवस्था में पहुंच चुकी थी, जो 5-वर्षीय औसत से 2 प्रतिशत अंक पीछे है। फसल का 14% हिस्सा डो स्टेज में पहुंच चुका है, जबकि औसत 12% है। फसल की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है – 74% फसल को गुड से एक्सलेंट श्रेणी में रखा गया है और ब्रुगलर500 इंडेक्स पर स्कोर 385 बना रहा।
आयोवा में फसल की स्थिति सबसे अच्छी रही, जबकि बड़े रकबे वाले राज्यों में मिशिगन की स्थिति सबसे कमजोर दर्ज की गई।
ANEC ने जुलाई महीने के लिए ब्राज़ील से मक्का निर्यात का अनुमान 4.14 मिलियन मीट्रिक टन लगाया है, जो पिछले सप्ताह के 4.6 मिलियन मीट्रिक टन के अनुमान से कम है।
