अंतर्राष्ट्रीय सोया बाजार

03-Jun-2025 08:44 AM

अंतर्राष्ट्रीय सोया बाजार
★ NASS रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल में अमरीका में 202 मिलियन बुशेल सोया की क्रशिंग की गयी, मार्च से 2.11% कम, अप्रैल 2024 से 14% अधिक। सोया का स्टॉक 5% घटा।
★ 29 मई वाले सप्ताह में अमरीका से 2.7 लाख टन सोया निर्यात होने की उम्मीद जो उससे पिछले सप्ताह से 35% अधिक परन्तु गत वर्ष से 25% कम।
★ चीन में सबसे अधिक 0.65 लाख टन, बांग्लादेश ने 0.57, मेक्सिको ने 0.35 लाख टन खरीद की।
★ चालू सीजन में कुल निर्यात 446 लाख टन पहुंचा, गत वर्ष से 10% अधिक।
★ एग रूरल एजेंसी ने ब्राजील में सोया उत्पादन 13 लाख टन बढ़ाकर 1690 लाख टन दिया। जो USDA के आकड़ों के बराबर है। स्टोन एक्स ने 1682.9 अख टन का दिया अनुमान।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
घेरलू सोया बाजार
★ सोया की कीमतों पर दबाव।
★ क्रशिंग डिमांड कम होने के कारण सोया की खपत कम हो रही है।
★ गत सप्ताह सरकार ने क्रूड व रिफाइंड तेलों के आयात शुल्क के अंतर को बढ़ाया जिसका असर बाजारों पर पड़ रहा है।
★ आयात शुल्क घटाया जाना मिलर्स के लिए अच्छा परन्तु व्यापारियों व किसानों के लिए अच्छा नहीं।
★ भविष्य में क्रूड तेलों का आयात रिफाइंड तेलों से बढ़ेगा जिससे डिमांड पर और असर पड़ सकता है।