बंगाल और आसाम में वर्षा की सख्त जरूरत

24-Apr-2026 03:37 PM

कोलकाता। लम्बे समय से अच्छी बारिश नहीं होने से पश्चिम बंगाल तथा आसाम के बांधों-जलाशयों में पानी का स्टॉक घटकर चिंताजनक स्तर तक नीचे आ गया है।

पश्चिम बंगाल के दो जलाशयों में कुल भंडारण क्षमता के मुकाबले मात्र 13 प्रतिशत पानी का स्टॉक बचा हुआ है। इसी तरह आसाम के दो बांधों में 17 प्रतिशत पानी का स्टॉक मौजूद है। 

हकीकत तो यह है कि सम्पूर्ण पूर्वी एवं पूर्वोत्तर भारत में बांधों-जलाशयों में पानी का स्तर 40 प्रतिशत से घटते हुए 37 प्रतिशत रह गया है इसलिए वहां जोरदार बारिश की सख्त आवश्यक महसूस की जा रही है।

कुल भंडारण क्षमता के सापेक्ष पानी का वास्तविक स्टॉक उड़ीसा में 37 प्रतिशत तथा झारखंड में 54 प्रतिशत है। मेघालय का एकमात्र जलाशय 75 प्रतिशत तक पानी से भरा हुआ है लेकिन बिहार में स्थिति नाजुक बनी हुई है। पूर्वी भारत में गर्मी भी तेजी से बढ़ने लगी है।