बांग्ला देश में मक्का आयात के अनुमान में कटौती

15-Apr-2026 05:13 PM

ढाका। अमरीकी कृषि विभाग ने यद्यपि 2025-26 के वर्तमान मार्केटिंग सीजन के दौरान बांग्ला देश में मक्का का कुल आयात बढ़कर 18 लाख टन पर पहुंचने की संभावना व्यक्त की है जो 2024-25 सीजन के आयात से 27.2 प्रतिशत ज्यादा है लेकिन 2026-27 के सीजन हेतु आयात का अनुमान 1 लाख टन घटाकर 17 लाख टन निर्धारित किया है। 

अमरीकी कृषि विभाग (उस्डा) के अनुसार बांग्ला देश में मक्का का उत्पादन 1.7 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2026-27 के सीजन में 59 लाख टन पर पहुंचने की उम्मीद है इसलिए वहां विदेशों से इसके आयात की आवश्यकता कुछ घट जाएगी।

बांग्ला देश में किसान मक्का की खेती को प्राथमिकता दे रहे हैं क्योंकि इस पर लागत खर्च से तीन गुणा अधिक वापसी (आमदनी) हासिल हो रही है। बोरो धान एवं अन्य फसलों की तुलना में मक्का पर लागत खर्च काफी कम बैठता   है।

दिलचस्प तथ्य यह है कि लगभग आठ वर्षों के लम्बे अंतराल के बाद बांग्ला देश में वर्ष 2026 के दौरान देशी उत्पादों पर   19 प्रतिशत का टैरिफ इस शर्त पर लगाया है कि वह अमरीकी कृषि उत्पादों का अधिक से अधिक आयात करेगा। बांग्ला देश इस शर्त का पालन कर रहा है।