बांग्लादेश ने हटाया खाद्य तेल आयात शुल्क
17-Dec-2024 10:29 AM
बांग्लादेश ने हटाया खाद्य तेल आयात शुल्क
★ सूरजमुखी, कैनोला, सोयाबीन और पाम तेल आयात शुल्क को शून्य किया गया।
★ साथ ही आयातित खाद्य तेलों पर वैट को 15% से घटाकर 5% कर दिया गया है।
★ इन कदमों से खाद्य तेल की कीमत प्रति लीटर 40 से 50 टका कम हो सकती है।
★ बांग्लादेश में खाद्य तेल की सालाना मांग लगभग 23 लाख टन रहती है।
★ आयात पड़तल कम होने और भारत में खाद्य तेलों पर आयात शुल्क लगने से बांग्लादेश से भारत को रिफाइंड तेलों का निर्यात बढ़ने की संभावनाएं।
