भारत के खाद्य तेल आयात नवम्बर में चार महीने के उच्चतम स्तर पर पहुँचने की उम्मीद।

04-Dec-2024 10:11 AM

★ नवम्बर में पाम तेल आयात पिछले महीने के मुकाबले 0.5% बढ़कर 8.5 लाख टन होने का व्यापारिक अनुमान। 

★ नवम्बर में सोयाबीन तेल आयात 20% बढ़कर 4.1 लाख टन होने की सम्भावना, जो तीन महीने का उच्चतम स्तर है। 

★ सूरजमुखी तेल आयात 43% बढ़कर 3.41 लाख टन रहने की उम्मीद। जो चार महीने का उच्चतम स्तर होगा।

★ सोयाबीन तेल और सूरजमुखी तेल के आयात में वृद्धि ने नवम्बर में भारत के कुल खाद्य तेल आयात को 12% बढ़ाकर 16 लाख टन हो सकता है।

★ दिसंबर में पाम तेल आयात घटकर 6 लाख टन हो सकता है, हालिया कीमतों में बढ़ोतरी के कारण अन्य तेलों का भारतीय खरीदारों के लिए आकर्षक हो सकते है।


नवंबर में संभावित आयात आंकड़े इस प्रकार रह सकते हैं। (लाख टन में)

★ पाम तेल 8.5 (+0.5%)

★ सोयातेल 4.1 (+20%)

★ सन आयल 3.41 (+43%)

★ कुल आयात- 16 (+12%)