भारत में घटा सुपारी आयात: मंत्री
10-Dec-2025 08:10 AM
भारत में घटा सुपारी आयात: मंत्री
★ सरकार के अनुसार 2024-25 में बांग्लादेश, म्यांमार और भूटान जैसे एलडीईसी देशों से 21,160 टन सुपारी आयात हुई, जो भारत के 14 लाख टन उत्पादन का करीब 1.5% है।
★ एलडीईसी से आयात 2022-23 के 32,238 टन से घटकर 2024-25 में 21,160 टन रह गया है, जिसका मुख्य कारण फरवरी 2023 में न्यूनतम आयात मूल्य (MIP) को ₹251 से बढ़ाकर ₹351 प्रति किलोग्राम किया जाना है।
