भारत में कपास उत्पादन में गिरावट
29-Mar-2025 10:48 AM
भारत में कपास उत्पादन में गिरावट
★ भारत में कपास का उत्पादन हाल के वर्षों में लगातार गिर रहा है, जबकि आयात दोगुना हो गया है। अप्रैल-जनवरी 2024-25 के दौरान भारत का कपास आयात अप्रैल-जनवरी 2023-04 की तुलना में $518.4 मिलियन से बढ़कर $1,040.4 मिलियन हो गया है। वहीं, इसी अवधि में कपास निर्यात $729.4 मिलियन से घटकर $660.5 मिलियन रह गया है।
★ बीटी कपास की सफलता ने 2013-14 तक भारत के कपास उत्पादन को 136 लाख गांठ (2002-03) से बढ़ाकर 398 लाख गांठ तक पहुंचा दिया। कपास का औसत उत्पादन भी 302 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर (2002-03) से बढ़कर 566 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर (2013-14) हो गया।
★ 2014 के बाद कपास की फसलों पर गुलाबी सुंडी का प्रकोप बढ़ा, जिसने उत्पादन को बुरी तरह प्रभावित किया।
