भारत में सोयाऑयल आयात कैंसिलेशन से बाजार में तेजी की संभावना

10-Dec-2025 12:21 PM

भारत में सोयाऑयल आयात कैंसिलेशन से बाजार में तेजी की संभावना
★ भारत, जो विश्व का सबसे बड़ा आयातक और उपभोक्ता है, वहां तेल रिफाइनरियों ने दिसंबर-जनवरी डिलीवरी के लिए लगभग 70,000 टन क्रूड सोयाबीन ऑयल के ऑर्डर रद्द करने के समाचार आ रहे हैं। वैश्विक कीमतें ऊँची होने और रुपये में कमजोरी के चलते इंडस्ट्री की प्राथमिकता अब पाम ऑयल की ओर बढ़ रही है। इसी दौरान भारतीय पोर्ट स्टॉक में गिरावट देखी जा रही है, जो आगे कीमतों को और सपोर्ट दे सकती है।
★ पोर्ट पर क्रूड सोया तेल स्टॉक इन 15 दिनों में 30 नवंबर को 18% घटकर 2,15,550 टन आया।
★ कुल स्टॉक लगभग स्थिर, लेकिन सोया ऑयल में उल्लेखनीय कमी।
★ चीन और पाकिस्तान में भी पोर्ट पर तेलों का स्टॉक घटा, इससे संकेत मिलता है कि एशियाई मार्केट में सप्लाई साइड दबाव बन सकता है।
★ कमजोर रुपये से आयात महंगा जिससे कीमतें सहारा पा सकती हैं और  तेल कीमतें मजबूत हुईं तो सोयाबीन में भी भाव उछाल संभावित। 
★ आई- ग्रेन इंडिया का मानना है की दिसंबर के अंत तक सोयातेल भाव +20 रुपये /10 किलो तक और सोयाबीन की 150 रुपये / क्विंटल तक बढ़ने की संभावनाएं दिख रही हैं।