भारत द्वारा निर्यात प्रतिबंध हटाने के बाद वैश्विक बाजार में चावल की कीमतों में गिरावट
29-Mar-2025 10:42 AM
भारत द्वारा निर्यात प्रतिबंध हटाने के बाद वैश्विक बाजार में चावल की कीमतों में गिरावट
★ भारत द्वारा चावल के निर्यात पर प्रतिबंध हटाने के बाद वैश्विक स्तर पर आपूर्ति बढ़ गई है, जिससे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चावल की कीमतों में गिरावट आई है। हालांकि, बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि लंबी अवधि में मांग बढ़ने के चलते कीमतों में फिर से सुधार हो सकता है।
★ भारत सरकार ने 7 मार्च को टूटे चावल के निर्यात पर प्रतिबंध हटाने की घोषणा की, जिसके बाद वियतनाम, थाईलैंड और पाकिस्तान से निर्यात किए जाने वाले चावल की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई।
