ब्राजील में सोयाबीन के नए माल की आवक अगले महीने से शुरू होने की संभावना
08-Dec-2025 07:11 PM
ब्राजील में सोयाबीन के नए माल की आवक अगले महीने से शुरू होने की संभावना
सालो पाउलो। लैटिन अमरीकी देश -ब्राजील में सोयाबीन की बिजाई आधिकांश प्रमुख उत्पादक राज्यों में समाप्त हो चुकी है और राष्ट्रिय स्तर पर भी अंतिम चरण में पहुंच गई है माटो ग्रोसो एवं पराना जैसे शीर्ष उत्पादक राज्यों में बिजाई की प्रक्रिया सितंबर से ही आरम्भ हो गई थी लेकिन सुदूर दक्षिण प्रान्त-रियो ग्रैंड डो सूल में कहीं-कहीं बिजाई अभी भी जारी है इस तीसरे सबसे बड़े उत्पादक राज्य में सोयाबीन की बिजाई सबसे देर में शुरू होती है।
मौसम तथा वर्षा की हालत लगभग अनुकूल रहने और बिजाई क्षेत्र में वृद्धि होने से ब्राजील में 2025-26 सीजन के दौरान सोयाबीन का उत्पादन एक बार फिर बढ़कर नए रिकार्ड स्तर पर पहुंच जाने का अनुमान है। उल्लेखनीय है कि ब्राजील दुनिया में सोयाबीन का सबसे प्रमुख उत्पादक एवं निर्यातक देश है और सोयाबीन तेल तथा सोयामील के तीन अग्रणी उत्पादक एवं निर्यातक देशो में शामिल है। वहां परम्परागत रूप से सितंबर में बोई गई फसल की कटाई तैयारी जनवरी में आरम्भ हो जाती है और इस बार भी यह परिपाटी जारी रहने की संभावना है नई फसल की आवक फरवरी से जोर पकड़ती है जो मार्च-अप्रैल में बरकरार रहती है और मध्य मई से पहले समाप्त हो जाती है।
ब्राजील में प्रचलित सरकारी नियमो के अनुसार 15 मई के बाद देश के किसी भी राज्य या भाग में सोयाबीन का एक भी जीवित पौधा देखा गया तो किसानो को जुरमाना देना पड़ेगा। खेतो-खलिहानो के साथ-साथ सड़को एवं रेल पटरियों के किनारे तथा बाग-बगीचों में भी यह पौधा नहीं रखा जाता है।
चीन ब्राजीलियन सोयाबीन का सबसे प्रमुख खरीदार देश बना हुआ है। चीन की जोरदार मांग के कारण ब्राजील से 2024-25 के मार्केटिंग सीजन में सोयाबीन का सकल निर्यात उछलकर 11 करोड़ टन के सर्वकालीन सर्वोच्च स्तर पर पहुंच जाने का अनुमान है जो 2023-24 सीजन के शिपमेंट 9.73 करोड़ टन से 127 लाख टन ज्यादा है इस वर्ष चीन में कुछ महीनो तक अमरीकी सोयाबीन में आयात पर अघोषित प्रतिबंध लगा रहा इसलिए यहां ब्राजील से इसके आयात में जबरदस्त इजाफा हो गया। आपूर्ति का ऑफ़ सीजन होने के बावजूद ब्राजील चीन को नवंबर में 42 लाख टन सोयाबीन का निर्यात हुआ जबकि सितंबर में भी 28 लाख का रिकॉर्ड निर्यात होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
