बादाम - आयात गत वर्ष से अधिक
12-Jun-2024 07:19 PM
नई दिल्ली । अप्रैल के पश्चात मई माह के दौरान भी आयातकों ने बादाम आयातक के सौदे अधिक मात्रा में किए हैं। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष अप्रैल-2023 में बादाम का आयात 626 कंटेनर का किया गया था
जबकि चालू वर्ष के दौरान अप्रैल में आयात 1042 कंटेनर का किया गया है। मई माह के दौरान भी आयात के सौदे 1030 कंटेनर के किए गए हैं।
जबकि मई 2023 में आयात सौदे 624 कंटेनर के किए गए थे। गर्मी का सीजन एवं बढ़ते आयात के कारण हाल-फिलहाल बादाम की कीमतों में तेजी की संभावना नहीं है। आज भी बादामगिरी के भाव 3/5 रुपए नरमी के साथ बोले गए।
