BTTC ने बांग्लादेश सरकार से खाद्य तेलों के आयात शुल्क में कटौती करने को कहा।

04-Dec-2024 10:10 AM

★ बांग्लादेश ट्रेड और टैरिफ कमीशन (BTTC) ने सरकार से सिफारिश की है कि सूरजमुखी तेल और कनोल या रैपसीड तेल पर आयात करों को घटाया जाए। 

★ वर्तमान में कच्चे सूरजमुखी तेल पर आयातकों को 31 प्रतिशत तक कस्टम ड्यूटी और टैक्स चुकाना पड़ता है, जबकि रिफाइंड सूरजमुखी तेल पर यह दर 32 प्रतिशत है। 

★ कच्चे कैनोला तेल पर 37 प्रतिशत जबकि रिफाइंड कैनोला पर 58 प्रतिशत टैक्स लगाया जाता है। 

★ पहले से ही सोयाबीन और पाम तेल पर आयात कर कम किया गया यह छूट 15 दिसंबर तक लागू रहेगी। 

★ 19 नवंबर को नेशनल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू ने सोयाबीन तेल और पाम तेल पर वैल्यू एडेड टैक्स (VAT) को 10 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत किया था। 

★ बांग्लादेश के आयातकों ने इस वित्तीय वर्ष में 7,985 टन कच्चा सूरजमुखी तेल और 5,093 टन रिफाइंड सूरजमुखी तेल आयात किया। 

★ यह आयात पिछले वर्ष के 2,607 टन रिफाइंड सूरजमुखी तेल से अधिक। 

★ बांग्लादेश की वार्षिक रिफाइंड तेल की मांग 23 लाख टन है और इसकी 90 प्रतिशत आपूर्ति आयात से पूरी होती है।

★ एक तरफ भारत ने खाद्य तेलों पर आयात शुल्क तो बाध्य तो दूसरी ओर बांग्लादेश घटा रहा है, यही तेल प्रोसेसिंग के बाद भारत में भी आ सकता है।