चीनी का बकाया स्टॉक पिछले वर्ष से 26 लाख टन कम रहने की आशंका: ISMA
07-Apr-2025 10:35 AM
चीनी का बकाया स्टॉक पिछले वर्ष से 26 लाख टन कम रहने की आशंका: ISMA
★ ISMA ने चालू सीजन में 264 लाख टन चीनी का उत्पादन पहुंचने के आंकड़े दिए, जो पिछले साल से करीब 16–18% कम है। महाराष्ट्र में सूखा और उत्तर प्रदेश में गन्ना में लगे रोग से उत्पादकता में आई गिरावट।
★ सीजन की शुरुआत में 80 लाख टन का स्टॉक था और सीजन के अंत में 54 लाख टन के करीब रह सकता है।
★ लगभग 35 लाख टन चीनी इथेनॉल उत्पादन के लिए उपयोग होने का अनुमान दिया गया।
★ 2024-25 में करीब 280 लाख टन खपत होने की संभावना है जो पिछले साल 290 लाख टन थी।
★ इस सीजन में 10 लाख टन चीनी निर्यात की मंजूरी दी गई।
★ अब सवाल यह उठता है कि क्या देश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है या नहीं।
★ 280 लाख टन की सालाना खपत जिसका प्रति महीना औसत 23 लाख टन आता है को 54 लाख टन से मिलाये तो यह 2.5 महीने की खपत का पूरा करता है।
★ पिछले सीजन के मुकाबले बकाया स्टॉक कम बचने और उत्पादन में आई गिरावट को देख आगामी त्यौहारी सीजन में चीनी की कीमतें मजबूत रहने की प्रबल संभावनाएं बनती नज़र आ रही हैं।
