चना साप्ताहिक रिपोर्ट
06-Sep-2025 07:47 PM
दिल्ली
राजस्थान चना के भाव ₹6,050–6,075 से घटकर सप्ताहांत तक ₹6,025/6,050 क्विंटल पर बंद हुए।
मध्य प्रदेश
इंदौर में विशाल चना के भाव जो सोमवार को ₹5,500/6,050/क्विंटल थे, घटकर ₹5,500/5,750 पर आए। सागर मंडी में सप्ताह के दौरान ₹5,400–5,750 के बीच हुए कारोबार।
गुजरात
दाहोद मंडी में चना के भाव ₹5,900/6,000 से स्थिर रहे।
महाराष्ट्र
लातूर मंडी में अन्नागिरी चना ₹6,000/6,100 से घटकर ₹5,700–5,750/क्विंटल पर आ गए।
राजस्थान
बीकानेर मंडी में भाव मामूली उतार-चढ़ाव के बाद ₹5,600/5,700 प्रति क्विंटल पर हुए बंद।
कर्नाटक
गुलबर्गा में चना के भाव पूरे सप्ताह ₹6,300/6,600/क्विंटल पर स्थिर रहे।
उत्तर प्रदेश
ललितपुर में भाव ₹5,200–5,600 से घटकर सप्ताह के अंत तक ₹5,500–5,550 पर बंद हुए।
पोर्ट
मुंबई तंज़ानिया सप्ताह भर ₹100 घटकर ₹5,650/5,675 और ऑस्ट्रेलिया ₹25 घटकर ₹5,850/5,875 आए।
अंतरराष्ट्रीय बाजार (CNF)
ऑस्ट्रेलिया अक्टूबर/नवंबर शिपमेंट के भाव \$540/टन से गिरकर \$528/टन, नवंबर/दिसंबर शिपमेंट भाव \$520/MT से घटकर \$510/MT और तंज़ानिया अगस्त/सितंबर शिपमेंट भाव \$585/MT से गिरकर \$561/टन पर बंद हुए।
चना दाल
छत्तीसगढ़ (भाटापारा) में चना दाल ₹7,250/क्विंटल पर स्थिर रही। महाराष्ट्र (लातूर) में चना दाल ₹7,700–7,900 से घटकर ₹7,500–7,700 पर आ गई। राजस्थान (जयपुर) में ₹7,000 से गिरकर ₹6,850/क्विंटल पर हुए बंद। देश की अधिकांश मंडियों में चना के दाम सप्ताह भर दबाव में रहे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑस्ट्रेलिया और तंज़ानिया से सप्लाई बढ़ने और भावों में गिरावट का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा।
आयात
अप्रैल से जुलाई 2025 (अनुमानित): 21,379 टन अप्रैल से जुलाई 2024: 58,488 टन उपरोक्त अवधि के दौरान आयात पिछले वर्ष से 37,108.7 टन कम रहा। पिछले वित्त वर्ष में रिकॉर्ड 15.06 लाख टन चना आयात हुआ था।
विदेशों में चना उत्पादन
ऑस्ट्रेलिया द्वारा 2025 सीजन में उत्पादन 21.02 लाख टन पहुंचने के आंकड़े दिए गए हैं, जो पिछले साल के रिकॉर्ड 22.67 लाख टन से थोड़ा कम है। ऑस्ट्रेलिया चना आयात अक्टूबर से होगा शुरू। इसके अलावा अफ्रीका से भी चना आयात हो रहा है।
भविष्य
शॉर्ट टर्म में आयात कमज़ोर पड़ने और त्योहारिक मांग को देखते हुए कीमतों को मामूली सपोर्ट मिल सकता है।
लॉन्ग टर्म में आयात चालू होने के बाद तेजी की संभावनाएं कम दिख रही हैं।
