Home News

छत्तीसगढ़ में सरकारी उपायों से किसानों की आमदनी बढ़ी

19-Nov-2026 12:00 PM

छत्तीसगढ़ में सरकारी उपायों से किसानों की आमदनी बढ़ी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फसल विविधिकरण योजना तथा कृषि क्षेत्र में आधुनिकीकरण की कोशिश से किसानों को काफी फायदा हो रहा है और उसकी आमदनी तथा खुशहाली बढ़ रही है। राज्य में सिंचाई सुविधाओं का तेजी से विकास-विस्तार हो रहा है और सरकार कृषि उपकरणों पर सब्सिडी दे रही है। वहां आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है और कुछ अन्य सहायता भी प्रदान की जा रही है। 

इन उपायों से किसानों को विभिन्न फसलों का उत्पादन बढ़ाने में सहायता मिल रही है और साथ ही साथ उन्हें अपने उत्पादों का बेहतर मूल्य भी प्राप्त हो रहा है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ आमतौर पर धान के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध रहा है।

यह केन्द्रीय पूल में धान-चावल का योगदान देने वाले शीर्ष राज्यों में शामिल है। धान की वजह से किसान अन्य फसलों की खेती पर पहले कम ध्यान देते थे मगर अब परिदृश्य बदल रहा है। बाजार (मंडियों) के साथ कृषि उत्पादों का सीधे और अच्छा सम्पर्क स्थापित होने से किसान अब बिचौलियों के चंगुल से काफी हद तक मुक्त हो चुके हैं। 

छत्तीसगढ़ में सोयाबीन एवं मक्का सहित अन्य फसलों की खेती भी जोर पकड़ने लगी है और किसान  फलों-सब्जियों का उत्पादन बढ़ाने पर विशेष ध्यान दे रहे हैं कृषि विभाग द्वारा किसानों को अच्छी मदद दी जा रही है। आगे भी इसका सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है।