छत्तीसगढ़ में धान खरीद 50 लाख टन पहुंची

17-Dec-2024 10:39 AM

छत्तीसगढ़ में धान खरीद 50 लाख टन पहुंची
★ खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राइस मिलर और घोषित हड़ताल से वापस आ रहे हैं।
★ राइस मिलों के पंजीयन, अनुमति अनुबंध एवं  मिलिंग अनुबंध में लगातार वृद्धि हो रही है।
★ रायपुर संभाग में 14.52 लाख मीट्रिक टन, बिलासपुर संभाग में 9.76 लाख मीट्रिक टन, दुर्ग संभाग में 17.79 लाख मीट्रिक टन, बस्तर संभाग में 4.13 लाख मीट्रिक टन और सरगुजा संभाग में 3.80 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया है।
★ चालू सीजन में खरीद लक्ष्य 160 लाख टन रखा गया। 
★ कस्टम मिलिंग के लिए 2133 मिलरों के आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 1672 राइस मिलरों का पंजीकरण हो चुका है। इन मिलरों को 3.37 लाख मीट्रिक टन धान के वितरण आदेश जारी किए गए हैं।