FCI के केंद्रीय पूल में अनाज भंडार की तस्वीर: चावल का स्टॉक मजबूत, गेहूं में गिरावट—कुल स्टॉक 610.79 लाख टन

06-Dec-2025 12:13 PM

FCI के केंद्रीय पूल में अनाज भंडार की तस्वीर: चावल का स्टॉक मजबूत, गेहूं में गिरावट—कुल स्टॉक 610.79 लाख टन
★ 2 दिसंबर 2025 तक भारतीय खाद्य निगम (FCI) के केंद्रीय पूल में कुल अनाज़ भंडार 610.79 लाख टन रहा। हालांकि नवंबर की तुलना में कुल स्टॉक में लगभग 32.39 लाख टन की कमी दर्ज की गई है।
~~~~~~~~
गेहूं भंडार में कमी, लेकिन नॉर्म से ऊपर
★ गेहूं का स्टॉक 292.35 लाख टन दर्ज किया गया, जो नवंबर की तुलना में 14.92 लाख टन कम है। हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में यह 86.35 लाख टन अधिक है।
★ जनवरी के 138 लाख टन बफर नॉर्म के मुकाबले मौजूदा भंडार 154.35 लाख टन ज्यादा है, जिससे स्पष्ट होता है कि गेहूं की उपलब्धता अभी सुरक्षित दायरे में है।
~~~~~~~~
चावल का स्टॉक बढ़ा, स्थिति आरामदायक
★ रिपोर्ट के अनुसार चावल का भंडार 318.44 लाख टन पर पहुंच गया है, जो एक माह पहले के 335.91 लाख टन की तुलना में बढ़त दर्शाता है। पिछले वर्ष की तुलना में चावल का स्टॉक 38.16 लाख टन अधिक है।
★ जनवरी के लिए निर्धारित बफर नॉर्म 76.1 लाख टन की तुलना में मौजूदा भंडार 242.34 लाख टन अधिक है। यह संकेत देता है कि चावल की उपलब्धता बेहद मजबूत है।
~~~~~~~~
धान की उपलब्धता
★ अनमिल्ड धान (राइस टर्म में) की उपलब्धता 207.08 लाख टन आंकी गई है।
★ मौजूदा स्तरों पर चावल और गेहूं दोनों ही बफर नॉर्म से काफी ऊपर हैं, इसलिए आपूर्ति की स्थिति फिलहाल संतुलित मानी जा सकती है।