गेहूं अंतर्राष्ट्रीय समाचार
13-Dec-2025 08:14 AM
गेहूं अंतर्राष्ट्रीय समाचार
18 नवंबर की स्थिति वाले कमिटमेंट ऑफ ट्रेडर्स आंकड़ों के अनुसार सट्टेबाज फंडों ने शिकागो गेहूं फ्यूचर्स और ऑप्शंस में अपनी नेट शॉर्ट पोजीशन से 10,070 कॉन्ट्रैक्ट घटाए, जिससे नेट शॉर्ट 48,691 कॉन्ट्रैक्ट रह गया। केसी गेहूं फ्यूचर्स और ऑप्शंस में मैनेज्ड मनी ने भी अपनी नेट शॉर्ट पोजीशन से 13,278 कॉन्ट्रैक्ट कम किए और यह घटकर 19,939 कॉन्ट्रैक्ट पर आ गई।
20 नवंबर को समाप्त सप्ताह के लिए एक्सपोर्ट सेल्स डेटा सोमवार को जारी किया जाएगा। विश्लेषकों के अनुसार इस दौरान गेहूं की बिक्री 3 लाख से 7.5 लाख टन के बीच रह सकती है।
रातोंरात हुई एक निजी खरीद में दक्षिण कोरिया के एक आयातक ने कुल 65,000 टन गेहूं की खरीद की।
