गेहूं अंतर्राष्ट्रीय समाचार
27-Mar-2026 08:42 AM
गेहूं अंतर्राष्ट्रीय समाचार
19 मार्च को समाप्त सप्ताह के लिए जारी साप्ताहिक Export Sales आंकड़ों के अनुसार गेहूं की बुकिंग 3,97,245 टन रही। यह पिछले सप्ताह की तुलना में दोगुने से अधिक और पिछले वर्ष की समान अवधि से लगभग चार गुना अधिक है। फिलीपींस 69,700 टन के साथ सबसे बड़ा खरीदार रहा। ताइवान ने 67,800 टन और मेक्सिको ने 63,700 टन गेहूं खरीदा।
नई फसल की बिक्री 2,05,750 टन रही, जो पिछले सप्ताह से थोड़ी कम है। दक्षिण कोरिया 81,000 टन के साथ सबसे बड़ा खरीदार रहा, जबकि फिलीपींस ने 56,000 टन खरीदा।
मंगलवार को जारी होने वाली मार्च इंटेंशन्स रिपोर्ट में ट्रेडर्स अनुमान लगा रहे हैं कि इस वर्ष गेहूं का रकबा 44.79 मिलियन एकड़ रह सकता है, जो पिछले वर्ष से 5,44,000 एकड़ कम होगा।
यूरोपीय आयोग के अनुसार 2026/27 में यूरोपीय संघ का गेहूं का अंतिम भंडार 11 मिलियन टन रहने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष से 14.7 मिलियन टन कम होगा। उत्पादन भी 8.3 मिलियन टन घटकर 125.9 मिलियन टन रहने का अनुमान है।
अल्जीरिया ने गुरुवार को एक टेंडर के माध्यम से लगभग 6,90,000 टन गेहूं खरीदा।
